Ayodhya Ram Maindir Tourist Places : अयोध्या में घूमने के 11 प्रमुख स्थान मंदिर

Ayodhya Ram Maindir Tourist Places आराध्य श्री राम की जन्मभूमि पर राम मंदिर का इनॉग्रेशन 22 जनवरी 2024 में हुआ था यह पूरे भारत के लिए ऐतिहासिक दिन था इस दिन रामलला अयोध्या में लाखों भक्त एकत्रित हुए थे। अवध नगरी अयोध्या जो मूल रूप से मंदिरों का शहर सरयू नदी के किनारे बसा हुआ है। यह शहर हिंदू धर्म के लोगों के लिए सबसे पवित्र स्थान है क्योंकि यहां पर भगवान श्री राम का जन्म हुआ था इसलिए यहां पर भगवान राम और उनसे संबंधित कई प्राचीन स्थान मौजूद हैं। इसके अलावा अयोध्या शहर काफी चर्चा में रहता है क्योंकि यहां स्थित राम मंदिर को लेकर कई बार विवाद हुए थे।

Ayodhya Ram Maindir Tourist Places
Ayodhya Ram Maindir Tourist Places

 

 

श्री राम भगवान की जन्म भूमि अयोध्या उत्तर प्रदेश में घूमने के प्रमुख पर्यटन स्थल है Ayodhya Ram Maindir Tourist Places  अयोध्या में राम मंदिर के अलावा अन्य दर्शनीय स्थल है जो बहुत ही खूबसूरत हैं। साथ ही यहां पर आने वाले पर्यटकों को आकर्षित करता है।

 

अयोध्या में घूमने के बेस्ट स्थान Ayodhya Ram Maindir Tourist Places

  • हनुमान गढ़ी अयोध्या
  • राम मंदिर अयोध्या
  • कनक भवन मंदिर अयोध्या
  • दशरथ महल अयोध्या
  • सीता की रसोई अयोध्या
  • त्रेता के ठाकुर अयोध्या
  • राम की पेड़ी अयोध्या
  • नागेश्वर मंदिर अयोध्या
  • मणि पर्वत अयोध्या
  • तुलसी स्मारक भवन (संग्रहालय) अयोध्या
  • नया घाट अयोध्या

       

 

  • हनुमान गढ़ी अयोध्या Hanuman Garhi Ayodhya

हनुमान गढ़ी अयोध्या
हनुमान गढ़ी अयोध्या

हनुमानगढ़ी मंदिर हनुमान जी को समर्पित अयोध्या का सबसे प्रमुख मंदिर है। इस मंदिर का अपना धार्मिक महत्व है। हनुमान जी के दर्शन के लिए 76 सीढ़ियों को चढ़कर जाना होता है। ऐसा कहा जाता है कि भगवान राम के दर्शन करने से पहले यहां के दर्शन करने चाहिए। इस मंदिर में जो भी भक्त सच्चे दिल से प्रार्थना करता है उनकी मनोकामनाएं पूरी होती है। यह मंदिर ऊंचाई पर स्थित है, जहां से आसपास के सुंदर नजारे आकर्षक दिखाई देते हैं।

 

  • राम मंदिर अयोध्या Ram Mandir Ayodhya

राम जन्मभूमि अयोध्या रेलवे स्टेशन से 2 किलोमीटर दूर सबसे पवित्र स्थान है यह वही स्थान है जहां पर भगवान श्री राम का जन्म हुआ था। प्राचीन समय में यहां पर भव्य मंदिर था। आक्रामकता होने ने इसे तोड़ दिया था। 500 वर्षों बाद अयोध्या में हर्षोल्लास के साथ भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ। अयोध्या राम मंदिर के दर्शन करने के लिए हजारों श्रद्धालु दूर-दूर से आते हैं और रामलला का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।

 

  • कनक भवन मंदिर अयोध्या kanak bhavan ayodhya

कनक भवन मंदिर अयोध्या
कनक भवन मंदिर अयोध्या

 

कनक भवन अयोध्या में घूमने का एक प्रमुख स्थान है। इस मंदिर को भगवान राम की मां कैकई ने विवाह के बाद माता सीता को दिया था। बाद में इस मंदिर का पुनर्निर्माण राजा विक्रमादित्य ने किया था। कनक भवन अयोध्या में सबसे आकर्षक स्थलों में से एक है इस भवन की वास्तुकला सभी को आकर्षित करती है।

 

  • दशरथ महल अयोध्या Dashrath Mahal Ayodhya

दशरथ महल अयोध्या
दशरथ महल अयोध्या

 

दशरथ भवन राजा दशरथ अयोध्या के राजा और श्री राम के पिता थे इस भवन के अंदर एक मंदिर भी है। जहां पर भगवान राम, लक्ष्मण और माता सीता के साथ-साथ भारत और शत्रुघ्न की भी मूर्तियां रखी हुई है। अयोध्या में घूमने की यह एक प्रमुख जगह है।

 

  • सीता की रसोई ( सीता रसोई ) अयोध्या Seetha Ki Rasoi  Ayodhya

 

( सीता रसोई ) अयोध्या
( सीता रसोई ) अयोध्या

 

सीता रसोई अयोध्या में राम जन्मभूमि के उत्तर-पश्चिमी छोर पर स्थित है, जो की एक देखने लायक जगह है ऐसा माना जाता है, कि इस स्थान पर माता सीता खाना बनाया करती थी। इस मंदिर की एक कोने पर किचन का मॉडल बना हुआ है। जिसे सीता रसोई नाम दिया गया है। इसके अलावा इस मंदिर में भगवान राम, लक्ष्मण, भारत और शत्रुघ्न की मूर्तियां भी विराजित है।

 

  • त्रेता के ठाकुर अयोध्या Treta ke Thakur Ayodhya

 

त्रेता के ठाकुर अयोध्या
त्रेता के ठाकुर अयोध्या

 

त्रेता के ठाकुर अयोध्या में सरयू नदी के तट पर स्थित एक प्राचीन मंदिर है इस मंदिर प्रभु श्री राम ने अश्वमेध यज्ञ किया था वर्तमान में इस जगह नया मंदिर बनाया गया है मंदिर में भगवान राम-सीता, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न सभी की मूर्तियां स्थापित है। अयोध्या घूमने आए तो यहां पर भी दर्शन जरूर करें।

 

  • राम की पेड़ी अयोध्या Ram ki Paidi Ayodhya

 

राम की पेड़ी अयोध्या
राम की पेड़ी अयोध्या

 

राम की पेड़ी सरयू नदी पर बनी बहुत पवित्र जगह है। राम की पेड़ी पर सरयू नदी में स्नान करने से सभी पापों से मुक्ति मिल जाती है। पौराणिक कथाओं के अनुसार एक बार जब लक्ष्मण जी सभी तीर्थ के भ्रमण पर जाना चाहते थे तब प्रभु श्री राम ने इस पेडी का निर्माण किया था इसलिए अयोध्या में राम की पेड़ी का बहुत महत्व है। अयोध्या आने वाले श्रद्धालु यहां स्नान करके राम भगवान राम के दर्शन करते हैं।

  • नागेश्वर मंदिर नाथ अयोध्या Nageshwar Nath Mandir Ayodhya

नागेश्वर मंदिर नाथ अयोध्या
नागेश्वर मंदिर नाथ अयोध्या

 

नागेश्वर नाथ मंदिर राम की पेड़ी पर स्थित प्रसिद्ध मंदिर है। यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है। भगवान राम के पुत्र कुश द्वारा इस मंदिर का निर्माण किया था पुरानी कथा के अनुसार एक बार सरयू नदी में स्नान करते हुए कुश का बाजूबंद निकालकर पानी में बहता हुआ एक नागकन्या को मिल जाता है जब नागकन्या कुश को देखती हैं तो उनको उससे प्रेम हो जाता है।  नागकन्या से प्रेम होने के कारण उन्होंने नागकन्या के लिए इस मंदिर का निर्माण करवाया था इसलिए यह मंदिर नागेश्वर नाथ मंदिर के नाम से जाना जाता है। शिवरात्रि का पर्व इस मंदिर में बहुत धूमधाम से मनाया जाता है।

 

  • मणि पर्वत अयोध्या Mani Parvat Ayodhya

मणि पर्वत अयोध्या Mani Parvat Ayodhya
मणि पर्वत अयोध्या Mani Parvat Ayodhya

 

रामायण में यह बात उल्लेखित है कि जब लक्ष्मण जी मूर्छित थे, तो हनुमान जी संजीवनी बूटी लेने के लिए आए थे और उसे समय पर्वत का कुछ हिस्सा यहां पर भी गिर गया था और इस हिस्से को ही मणि पर्वत के नाम से जाना जाता है। लोग यहां पर दर्शनों के लिए आते हैं। यहां से अयोध्या के बहुत ही सुंदर नजारे भी दिखाई देते हैं, जो अत्यंत आकर्षक लगते हैं।

 

  • तुलसी स्मारक भवन (संग्रहालय) अयोध्या

    Tulsi Smarak Bhawan Museum

    Tulsi Smarak Bhawan Museum
    Tulsi Smarak Bhawan Museum

अयोध्या में तुलसी स्मारक भवन हनुमानगढ़ी के पास स्थित है। तुलसी उद्यान गोस्वामी तुलसीदास जी की स्मृति में स्थापित किया गया है। यह एक बगीचा है, जिसमें तुलसीदास जी की प्रतिमा भी लगी हुई है। तुलसीदास जी ने रामचरितमानस की स्थापना की थी इसलिए उनकी याद में इस पार्क को बनाया गया है। प्रतिदिन यहां पर भक्ति, संगीत, प्रवचन का आयोजन होता है। प्रतिदिन शाम 6:00 बजे से रात 9:00 बजे तक रामलीला का आयोजन किया जाता है।

  • नया घाट अयोध्या Nayaghat Ayodhya

    नया घाट अयोध्या Nayaghat Ayodhya
    नया घाट अयोध्या Nayaghat Ayodhya

अयोध्या में सभी घाट में से सबसे प्रसिद्ध नया घाट है। दिवाली पर यहां लाखों दीपक जलाए जाते हैं। नया घाट को स्वर्गद्वार घाट के नाम से भी जाना जाता था। यह सहस्त्रधारा और त्रेता के ठाकुर के मंदिर के बीच तक फैला हुआ है। पौराणिक ग्रंथो के अनुसार इस स्थान की स्थापना भगवान विष्णु के सातवें अवतार से पहले की है। प्रसिद्ध पुरातात्विक अलेक्जेंडर कनिंघम की रिपोर्ट में उन्होंने इसे स्वर्गद्वार का स्थान बताया है जहां भगवान राम के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया गया था।

 

अयोध्या रामलला आरती का समय

मंगला आरती सुबह 4:30 बजे

श्रृंगार आरती सुबह 6:30 से 7:00 बजे

भोग आरती 12:00 बजे

मन्ध्यान्ह आरती दोपहर 2:00 बजे

संध्या आरती शाम 6:00 बजे (सभी में समय परिवर्तन संभव है)

 राम मंदिर खुलने का समय क्या है

सुबह 7:00 से 11:30 तक दर्शन होंगे।

दोपहर 1:30 बजे से शाम 8:00 बजे तक दर्शन हो सकेंगे (समय में परिवर्तन संभव है)।

 

अयोध्या घूमने का बेस्ट टाइम कौन सा रहता है?

वैसे तो अयोध्या कभी भी घूमने जा सकते हैं लेकिन दशहरा और दिवाली अयोध्या में धूमधाम से मनाए जाते हैं उस समय शहर रोशनी से जगमग आकर्षक लगता है।

Read More :

Ram Mandir History In Hindi : जानिए क्या है राम मंदिर का इतिहास,

महाकुंभ आध्यात्मिक रहस्य, क्या मान्यता है महाकुंभ 144 वर्षों के बाद क्यों आता है ?

प्रयागराज ( इलाहाबाद ) के 15 प्रसिद्ध मंदिर

प्रयागराज महाकुंभ 2025 में घूमने का पूरा प्लान खाना रहना धूमना

Leave a Comment