डॉ. मनमोहन सिंह जीवन परिचय Dr. Manmohan Singh Biography in Hindi

Table of Contents

1. डॉ. मनमोहन सिंह का सामान्य परिचय ( Dr. Manmohan Singh Introduction )

2. डॉ. मनमोहन सिंह का जन्म स्थान

Manmohan Singh’s birth place

3. डॉ.  मनमोहन सिंह की स्कूली शिक्षा ( Manmohan Singh’s Education )

4. डॉ.  मनमोहन सिंह का परिवार (Manmohan Singh’s family

5. डॉ. मनमोहन सिंह का करियर ( Career )

5.1 डॉ. मनमोहन सिंह का अकादमिक करियर ( Academic Career )

5.2 डॉ. मनमोहन सिंह का राजनीतिक करियर ( Political career )

5.3 डॉ. मनमोहन सिंह का सामाजिक करियर ( Social career )

6. डॉ. मनमोहन सिंह की उपलब्धियां  ( अवार्ड )

( Manmohan Singh’s award achievements )

7. डॉ. मनमोहन सिंह जी सार्वजनिक सेवा में प्रमुख पद

( Manmohan Singh ji key position in public service )

1. डॉ. मनमोहन सिंह सामान्य परिचय (जीवनी)

Introduction to Dr. Manmohan Singh (Biography)

डॉ. मनमोहन सिंह भारत के 14 वें प्रधानमंत्री एक सम्मानित प्रतिभाशाली, विचारक, राजनेता और विद्वान के रूप में प्रसिद्ध अर्थशास्त्री और नीति निर्माता है। वह अपनी विनम्रता, कर्मठता और कार्य के प्रति प्रतिबद्धता के लिए जाने जाते हैं।  जिन्होंने भारत के प्रधानमंत्री के रूप में 2004 से 2014 तक अपनी सेवाएं दी। पं. जवाहरलाल नेहरू के बाद यह दूसरे ऐसे प्रधानमंत्री रहे, जिन्होंने 10 साल तक कार्यकाल संभाला और यह पहले ऐसे प्रधानमंत्री रहे, जो हिंदू नहीं थे बल्कि सिख्ख सरदार थे। मनमोहन सिंह पढ़ाई पूरी करने के बाद सरकारी नौकरी करते थे। डॉ. मनमोहन सिंह प्रतिभाशाली नेतृत्व होने के कारण उन्हें कई सम्मान प्राप्त हुए कुछ समय बाद सरकारी नौकरी छोड़कर वह राजनीति में आकर एक अच्छा नेता बने। उनके शासनकाल में देश को आर्थिक सुधारो के लिए एक नए युग में प्रवेश दिलाया। इनके इसी योगदान से उन्हें भारत में आर्थिक सुधारो के प्रमुख वास्तुकार के रूप में जाना जाता हैं। मनमोहन सिंह बहुत ही विनम्र और महान नैतिक मूल्यों अकादमी की योग्यता और नेतृत्व क्षमता के लिए दुनिया भर में सम्मानित हैं इसी कारण वे भारत में दो बार प्रधानमंत्री के पद से चुने गए। मनमोहन जी प्रतिभाशाली व्यक्तित्व के धनी है उन्होंने अर्थशास्त्र पर अपने अनुभव से बहुत सी पुस्तक लिखी।  उन्हें पढ़ने और संगीत सुनने का शौक था।  मनमोहन सिंह की गिनती देश के सबसे महान अर्थशास्त्रियों में होती हैं।

2. डॉ. मनमोहन सिंह का जन्म स्थान

Manmohan Singh’s birth place

 

मनमोहन सिंह का जन्म 26 सितंबर 1932 को अविभाजित भारत के पश्चिम पंजाब प्रान्त के एक गांव में सिख्ख परिवार में हुआ था। बचपन में ही उनकी माता का स्वर्गवास हो गया था। जिसके बाद उनकी दादी ने पालन पोषण किया था। सिक्ख होने के नाते प्रधानमंत्री पद पर आसीन होने वाले पहले अल्पसंख्यक समुदाय से थे। मनमोहन सिंह का 92 वर्ष की आयु में 26 दिसंबर 2024 को स्वर्गवास हो गया है ।

मनमोहन सिंह जीवन परिचय Manmohan Singh biography in Hindi
Dr. Manmohan Singh biography in Hindi

 

डॉ. मनमोहन सिंह की जानकारी Dr. Manmohan Singh Full information

श्रेणी जानकारी
पूरा नाम डॉक्टर मनमोहन सिंह
जन्म भूमि 26 सितंबर, 1932 पंजाब ( गाह ) पाकिस्तान
मृत्यु 26 दिसंबर 2024 को
पिता श्री गुरु मुख सिंह
माता श्रीमती अमृत कौर
पत्नी गुरु शरण कौर
संतान तीन बेटियां उपिंदर, दमन, और अमृत
धर्म सिख्ख
शिक्षा बी.ए. ( ऑनर्स ), एम.ए. (इकोनॉमिक्स) पी.एच.डी., डी. फिल.
विश्वविद्यालय पंजाब विश्वविद्यालय, कैंब्रिज विश्वविद्यालय, नफील्ड कॉलेज, ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी
भाषा हिंदी एवं अंग्रेजी
राजनीतिक पार्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
पद भारत के 13th प्रधानमंत्री
कार्यकाल 22 में 2004 से 26 में 2014 तक
अवार्ड 1947 पद्म भूषण
पुस्तक भारत में निर्यात और आत्मनिर्भरता और विकास की संभावनाऐं

 

3. डॉ. मनमोहन सिंह स्कूली शिक्षा (

Dr. Manmohan Singh’s Education)

मनमोहन सिंह बचपन से ही प्रतिभाशाली होने पर उनकी पढ़ाई में बहुत ही गहरी रुची थी। वे किताबों में गहन अध्ययन करते थे, इस वजह से वे हर साल क्लास में टॉपर्स रहते थे। जब भारत आजाद हुआ उसे समय हिंदुस्तान और पाकिस्तान के विभाजन के बाद उनका परिवार अमृतसर आ गया था। उसके बाद आगे की पढ़ाई डॉ. सिंह वर्ष 1948 में पंजाब यूनिवर्सिटी से अर्थशास्त्र में बी.ए. और एम. ए. किया। यही तक उन्होंने उनकी पढ़ाई को सीमित नहीं रखा बल्कि आगे की पढ़ाई के लिए ब्रिटेन के कैंब्रिज ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में प्रवेश ( Admission )  लिया और आगे की पढ़ाई वही जारी रखी। 1957 में उन्होंने अर्थशास्त्र में प्रथम श्रेणी के ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की इसके बाद 1962 में ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के  नफील्ड कॉलेज से अर्थशास्त्र में पीएचडी किया।

4. डॉ. मनमोहन सिंह के परिवार (

Dr. Manmohan Singh’s family

डॉ. सिंह का व्यक्तिगत जीवन बहुत ही साधारण है उनकी माता का नाम अमृत कौर और पिता का नाम गुरमुख सिंह था। देश के विभाजन के समय उनका पूरा परिवार भारत लौट आया। मनमोहन सिंह जी की शादी 1958 में गुरु शरण कौर के साथ हुई। उनकी पत्नी गृहणी है।  शादी के बाद उनके तीन बेटियां उपिंदर, दमन और अमृत है। उनकी सबसे बड़ी बेटी उपिंदर दिल्ली यूनिवर्सिटी में इतिहास विषय की प्रोफेसर हैं और दूसरी बेटी अमृत अमेरिका सिविल लिबर्टी में जॉब करती है और तीसरी बेटी दमन एक हाउसवाइफ के तौर में अपनी भूमिका का निर्वहन कर रही है दमन की शादी आईपीएस ऑफिसर से हुई है।

5. डॉ. मनमोहन सिंह कैरियर ( Dr. Manmohan Singh Career )

5.1 अकादमिक करियर ( Academic Career )

मनमोहन सिंह ने अपने करियर की शुरुआत एक अकादमी तौर पर पढ़ाई होने के बाद में वापस भारत आए और पंजाब  विश्वविद्यालय, दिल्ली स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स में प्रोफेसर का कार्यभार संभाला और दिल्ली विश्वविद्यालय में अर्थशास्त्र पढ़ाया। उन्होंने अपने शोध और शिक्षक के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अर्थशास्त्री के रूप में पहचान बनाई

उन्होंने सचिवालय के पद पर भी कार्य किया। 1987 से 1990 में जिनेवा में दक्षिण आयोग के महासचिव के रूप में कार्य किया।

5.2 राजनीतिक करियर ( Political Career )

1985 में राजीव गांधी के शासनकाल के दौरान मनमोहन सिंह को भारतीय योजना आयोग का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। 1990 में प्रधानमंत्री के आर्थिक सलाहकार बने।

1991 में तत्कालीन प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव बने तब मनमोहन सिंह मंत्रिमंडल में सम्मिलित हुए। असम राज्यसभा सदस्य के रूप में कई बार चुने गए और बाद में राजस्थान से। भारतीय संसद के उच्च सदन राज्यसभा के सदस्य रहे जहां में 1998 से 2004 तक विपक्ष के नेता थे। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता के रूप में वह विनम्रता और अनुशासन के प्रतीक रहे।

5.3 सामाजिक करियर ( Social Career )

सामाजिक योजनाएं 

  • मनरेगा महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी अधिनियम ( ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना )
  • राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन
  • शिक्षा का अधिकार कानून
  • गरीबी उन्मूलन

6. डॉ.  मनमोहन सिंह की उपलब्धियां  ( अवार्ड )

( Manmohan Singh’s award achievements )

  • 1982 में कैंब्रिज के जॉन कॉलेज द्वारा मनमोहन सिंह जी का सम्मान किया।
  • 1987 में उन्हें देश के चौथी सबसे बड़े पद्म भूषण से भारत सरकार द्वारा सम्मानित किया गया।
  • मनमोहन सिंह ने 1993 में वर्ष के वित्त मंत्री के रूप में यूरो मनी पुरस्कार जीता।
  • 1993 और 1994 में एशिया के वर्ष के वित्त मंत्री के रूप में एशिया मनी पुरस्कार जीता।
  • 1998 में मनमोहन सिंह जी राज्यसभा के सदस्य चुने गए।
  • 2002 में भारतीय संसद द्वारा उन्हें संसदीय अवार्ड से सम्मानित किया।
  • 2008 कि वैश्विक आर्थिक मंदी के दौरान भारत के अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाए रखा।
  • भारत और अमेरिका असैन्य परमाणु समझौता पर हस्ताक्षर।
  • 2010 में उन्हें एक फाउंडेशन ने वर्ल्ड स्टेटमेंट अवार्ड से सम्मानित किया।
मनमोहन सिंह जीवन परिचय Manmohan Singh biography in Hindi
Dr .Manmohan Singh RBI governor tenure

7. डॉ. मनमोहन सिंह  सार्वजनिक सेवा में प्रमुख पद

( Manmohan Singh holds key positions in public service )

1. 1972 से 1976 तक आर्थिक सलाहकार की भूमिका।
  • संयुक्त राष्ट्र संघ ( UNCTAD )  में कार्य किया। संयुक्त राष्ट्र व्यापार और विकास सम्मेलन सचिवालय सलाहकार रहे।
  • वित्त मंत्रालय में मुख्य आर्थिक सलाहकार और सचिव

के रूप में सेवा दी

  1. 1982 से 1985 भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर।
  • वित्तीय और आर्थिक स्थिरता सुनिश्चित की।
  1. 1985 से 1987  योजना आयोग के उपाध्यक्ष।
  • भारत के विकासात्मक योजनाओं और नीतियों में

योगदान किया।

  1. 1985 तथा 1990 में जिनेवा में दक्षिण आयोग के महासचिव के रूप में नियुक्त किया गया।

8. डॉ. मनमोहन सिंह  प्रधानमंत्री पद ( Prime Minister )            

     2004 – 2014

डॉ. मनमोहन सिंह जी ने भारत के 13 वें प्रधानमंत्री के रूप में सेवाएं दी। उनका कार्यकाल दो चरणों में रहा।

  1. 22 में 2004  से 22 में 2009 तक ( प्रथम चरण )
  2. 22 में 2009 से 26 में 2014 तक ( द्वितीय चरण )

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेतृत्व में भारत के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। सोनिया गांधी के नेतृत्व वाले यूपीए ( यूनाइटेड प्रोगेसिव अलायंस) के समर्थन से प्रधानमंत्री बने।

मनमोहन सिंह जीवन परिचय Manmohan Singh biography in Hindi
Dr. Manmohan Singh biography in Hindi

मनमोहन सिंह की प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए आर्थिक सुधार 

प्रधानमंत्री पी.वी. नरसिम्हा राव के नेतृत्व में वित्त मंत्री के रूप में नियुक्त हुए।

  • 1991 में आर्थिक सुधारो में उनके योगदान ने देश को एक वैश्विक आर्थिक शक्ति बनाया।
  • भारतीय अर्थव्यवस्था को उदारीकरण की ओर ले गए।
  • उद्योगों पर सरकारी नियंत्रण काम किया और विदेशी निवेश को प्रोत्साहित किया।
  • रुपए का अवमूल्यन कर संकटग्रस्त अर्थव्यवस्था को संतुलित किया।
  • पड़ोसी देशों के साथ संबंध सुधारने और भारत के अंतरराष्ट्रीय भूमिका को सशक्त बनाने में उन्होंने अहम योगदान दिया।

डॉ. मनमोहन सिंह की विदेश नीति

  • अमेरिका, रूस और चीन के साथ संबंधों को अपनी सूझबूझ से मजबूत किया ।
  • भारत अमेरिका परमाणु समझौता किया।

 

डॉ.मनमोहन सिंह की संपत्ति ( Net Worth )

मनमोहन सिंह मरने के बाद अपने पीछे 15 करोड़ की संपत्ति छोड़कर गए हैं दिल्ली और चंडीगढ़ में फ्लैट है। साथ में बहुत सारी ज्वेलरी है।

कुल संपत्ति ₹15.77 CRORE

उत्तरदायित्व

N/A

डॉ. मनमोहन सिंह ( मृत्यु ) Manmohan Singh (death)

देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह  का 92  वर्ष की आयु में को स्वर्गवास हो गया, वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे उनका इलाज नई दिल्ली, भारत के एम्स हॉस्पिटल में चल रहा है इलाज के दौरान 26 दिसंबर 2024 को रात 9 बजाकर 51 मिनट पर उन्होंने अपने प्राण त्याग दिए।

 

डॉ. मनमोहन सिंह कार्यकाल के दौरान चुनौतियां

 

डॉ. मनमोहन सिंह ईमानदार, विनम्र और बहुत ही शांत स्वभाव के धनी व्यक्ति थे, उनके शांत स्वभाव के कारण ही लोग उनका बहुत मजाक बनाते थे। प्रधानमंत्री के कार्यकाल में उन्होंने कई चुनौतियों का सामना किया 2G स्पेक्ट्रम घोटाला और कोयला ब्लॉक आवंटन जैसे विवादों ने उनकी छवि को खराब किया उन्हें अक्सर मौन प्रधानमंत्री भी कहा गया क्योंकि कई बार सार्वजनिक रूप से विवादों पर प्रतिक्रिया नहीं दी। लोग  उन्हें सोनिया गांधी की कठपुतली कहते थे। कई लोगों (आम जनता) का तो यह कहना था कि वह कभी भी अपनी बुद्धि का उपयोग नहीं करते थे हमेशा सोनिया गांधी जो कहती थी वही राजनीति में काम करते थे। जब कांग्रेस पार्टी ने 2004 के लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की तो मनमोहन सिंह ने सरकार बनाई लेकिन कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री पद से इनकार कर दिया।

 

FAQ,s

Q. डॉ. मनमोहन सिंह का जन्म कब हुआ था

Ans. 26 सितंबर, 1932 पंजाब ( गाह )  पाकिस्तान में हुआ था।

 

Q. डॉ. मनमोहन सिंह ने आम चुनाव कब जीता था

Ans.  डॉ. मनमोहन सिंह ने 2004 में आम चुनाव जीता था

Q. डॉ. मनमोहन सिंह कब गवर्नर थे

Ans. 1982 से 1985 भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर

Q. डॉ. मनमोहन सिंह की बेटियां क्या करती है

Ans. डॉ. मनमोहन सिंह के तीन बेटियां हैं। उपिंदर, दमन,और अमृत।

Q. डॉ. मनमोहन सिंह किस वर्ष प्रधानमंत्री थे

Ans. डॉ.मनमोहन सिंह 22 में 2004 से 26 में 2014 तक प्रधानमंत्री पद पर कार्यरत थे

Q. मनमोहन सिंह किस पार्टी के नेता थे 

Ans. मनमोहन सिंह कांग्रेस पार्टी के नेता थे

Q. ऐसा कौन सा प्रधानमंत्री है जिसके नोट पर साइन है

Ans. डॉ मनमोहन सिंह को नोट पर हस्ताक्षर करने का गौरव प्राप्त हुआ

Q. मनमोहन सिंह भारत के कौन से नंबर के प्रधानमंत्री थे

Ans. भारत के 14 प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह थे

Q. मनमोहन सिंह के बाद भारत का प्रधानमंत्री कौन हैं

Ans. श्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी

Q. मनमोहन सिंह को कौन से पुरस्कार से नवाजा  था

Ans. मनमोहन सिंह को 1887 में पद्मभूषण से नवाजा  था

Q. मनमोहन सिंह ने अपने करियर की शुरुआत कब की थी

Ans. मनमोहन सिंह ने अपना करियर की शुरुआत 1991 में की थी

Q. डॉ.  मनमोहन सिंह की मृत्यु कब हुई? 

Ans.   26 दिसंबर 2024

Read More :

TTD – Tirumala Tirupati Devasthanams Booking

कौन है विधि संघवी, 4.35 लाख करोड़ की फार्मा कंपनी की वारिस

नया iPhone 17 Air सस्ती कीमत में लॉन्च होगा ये गजब के फीचर्स होंगे

Leave a Comment